उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर गुरुवार को सदर अस्पताल के मेडिसिन में डॉ मंगेश तथा डॉ ईपिल टोपनो रहेंगे।
जबकि हड्डी रोग में डॉ हरेंद्र कुमार, फिजिशियन डॉ शिवांश सिन्हा, सर्जरी में डॉ संजीव गोलाश, नेत्र में डॉ गोलु पिनाज, दंत रोग में डॉ स्नेहा केशरी, शिशु रोग में डॉ उमेन्द्र, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ संजय कुमार, स्त्री एवं प्रसूति रोग में डॉ संध्या तिवारी रहेंगे।
गायनी इमर्जेंसी में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ अंजना कुमारी, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ विश्वा भारती तथा रात 8 बजे से शुक्रवार सुबह 8 बजे तक डॉ सुमन रहेंगे।
जेनरल इमर्जेंसी में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक डॉ पीपी पांडेय, दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक डॉ शीला तथा रात 9 बजे से शुक्रवार सुबह 9 बजे तक डॉ मासूम आलम रहेंगे।
संवाददाता- गौरव
कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट