“तस्वीरों से परे, संवेदनाओं का जश्न – फोटोग्राफर्स ने बांटा प्यार और सम्मान”

Share This News

धनबाद, 19 अगस्त 2025विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर धनबाद डिस्ट्रिक्ट फ़ोटोग्राफ़र्स एसोसिएशन ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए एक विशेष पहल की। संगठन के सदस्यों ने लाल मणि वृद्धा आश्रम, सबलपुर में मौजूद बुजुर्गों के साथ दिन का भोजन साझा किया और केक काटकर इस खास दिन को और यादगार बना दिया।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बुजुर्गों को अपने परिवार जैसा सम्मान और स्नेह प्रदान किया। आश्रम में उपस्थित बुजुर्गों ने भी संगठन की इस पहल का स्वागत करते हुए शुभकामनाएँ और आशीर्वाद दिया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष बुला चंद्र और सचिव मुन्ना सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि “फोटोग्राफी केवल तस्वीरों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संवेदनाओं को संजोने और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का एक माध्यम भी है। आज हमने अपने वरिष्ठ नागरिकों के साथ समय बिताकर यह संदेश देने का प्रयास किया है कि उन्हें हर दिन स्नेह और सम्मान मिलना चाहिए।”

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि भविष्य में भी संगठन इस प्रकार की सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समाज के लिए कार्य करता रहेगा।

संगठन के प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य
अध्यक्ष – बुला चंद्र
सचिव – मुन्ना सिंह
कोषाध्यक्ष – विस्वास कुमार
उपाध्यक्ष – अजित कुमार
पूर्व सचिव – राम सिंह
सदस्य – तुलसी कुंभकार, दिलीप साह, कृष्णा कुमार, आनंद केशरी, उपेन दास, सुमित, परमानंद, विजय, राहुल, नीतेश, सौरभ, पंकज, गौरव

कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट

Leave a comment