Breaking News

धनबाद में ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, नाट्य मंचन से दिया संदेश

Share This News

धनबाद : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, जगजीवन नगर धनबाद द्वारा सोमवार (11 अगस्त 2025) को अनुदीदी के नेतृत्व में राष्ट्रव्यापी नशा मुक्ति अभियान के तहत आईएसएल स्कूल, झरिया कतरास मोड़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति के संदेश को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए नाट्य मंचन किया गया।

संस्था से रवि गुप्ता, माधव झा, उदय चौहान, काकुली बहन, प्रीति बहन, निम्मी बहन, तंद्रा मोइत्रा, पुनम कुमारी, आलोक साव और रिया कुमारी ने मंचन में भाग लिया और उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। मौके पर प्रधानाध्यापक हेमंत ठाकुर, उपप्रधानाचार्य रीता शर्मा, अनिमेष चटर्जी, गौरव चटर्जी, तापस चटर्जी, बिरेंद्र रवानी, पिनाक भूषण ठाकुर सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर “नशा मुक्त भारत, नशा मुक्त धनबाद, नशा मुक्त झरिया, नशा मुक्त स्कूल-कॉलेज, नशा मुक्त घर, नशा मुक्त मन” के नारे लगाए और शपथ ली कि वे भविष्य में किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे तथा अपने घर-परिवार और समाज में भी नशा मुक्ति के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे।

कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट

Leave a comment