धनबाद बिग ब्रेकिंग: संजीव सिंह बने नए मेयर, 31,902 वोटों से ऐतिहासिक जीत

धनबाद नगर निगम चुनाव में संजीव सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महापौर पद पर जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी चंद्रशेखर अग्रवाल को 31,902 वोटों के अंतर से पराजित किया। चंद्रशेखर अग्रवाल को कुल 82,460 वोट मिले, जबकि संजीव सिंह को 1,14,362 मत प्राप्त हुए। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह … Read more

महापौर निर्वाचित संजीव सिंह को मिली बधाइयाँ, आवास पर शुभचिंतकों का तांता

धनबाद नगर निगम से महापौर निर्वाचित होने पर श्री संजीव सिंह के आवास पर बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। समर्थकों और शुभचिंतकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा मुँह मीठा कराकर अपनी शुभकामनाएँ प्रकट कीं। इस अवसर पर रागिनी सिंह एवं राज सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने आशा व्यक्त की … Read more

धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह।

आज ‘धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन’ (DDPTA) द्वारा होटल हाईवे इन, गोविंदपुर रोड में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले भर से आए फोटोग्राफरों और वीडियोग्राफरों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सिंह के … Read more

पांचवें राउंड के बाद महापौर पद के प्रत्याशियों को मिले वोट की संख्या

नगर निकाय चुनाव के मतगणना में निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) सह अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार ने धनबाद नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक श्री रोबिन टोप्पो की अनुमति से प्रत्याशियों को मिले वोट की संख्या जारी की। पांचवें राउंड की गिनती तक 19024 वोट रिजेक्ट हुए। वहीं पांचवें राउंड तक कुल 277228 वोटों की गिनती हुई।

वार्ड संख्या 38 से 2815 मत प्राप्त कर जय कुमार विजयी घोषित हुए।उन्हें निर्वाची पदाधिकारी श्री मनोज कुमार ने विजय प्रमाण पत्र प्रदान किया।

जय कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रमेश रजवार को 1214 मतों के अंतर से पराजित किया। रमेश रजवार को कुल 1601 मत प्राप्त हुए। इस जीत के बाद समर्थकों में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया। कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

वार्ड संख्या 29 से 3873 मत प्राप्त कर संजु देवी विजयी घोषित हुईं।उन्हें निर्वाची पदाधिकारी श्री नारायण राम ने विजय प्रमाण पत्र प्रदान किया।

संजु देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मृत्युन्जय कुमार सिन्हा को 2113 मतों के अंतर से पराजित किया। मृत्युन्जय कुमार सिन्हा को कुल 1760 मत प्राप्त हुए। इस जीत के बाद समर्थकों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया। कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

वार्ड संख्या 03 से 5014 मत प्राप्त कर रागिनी बिनायक गुप्ता विजयी घोषित हुईं।उन्हें निर्वाची पदाधिकारी श्री गिरजानंद किस्कू ने विजय प्रमाण पत्र प्रदान किया।

रागिनी बिनायक गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मंजू देवी को 2373 मतों के अंतर से पराजित किया। मंजू देवी को कुल 2641 मत प्राप्त हुए। इस शानदार जीत के बाद समर्थकों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया। कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

वार्ड संख्या 33 से 5050 मत प्राप्त कर मेनका सिंह विजयी घोषित हुईं।

उन्हें निर्वाची पदाधिकारी श्री कुमार समरेंद्र मल्लिक ने विजय प्रमाण पत्र प्रदान किया। मेनका सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निधी सिंह को 4069 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। निधी सिंह को कुल 981 मत प्राप्त हुए। इस प्रचंड जीत के बाद समर्थकों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया। कुसुम न्यूज़ … Read more

वार्ड संख्या 12 से 2742 मत प्राप्त कर शोभा देवी विजयी घोषित हुईं।

उन्हें निर्वाची पदाधिकारी श्री विकास आनंद ने विजय प्रमाण पत्र प्रदान किया। शोभा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शहनाज बानो को 686 मतों के अंतर से पराजित किया। शहनाज बानो को कुल 2056 मत प्राप्त हुए। इस जीत के बाद समर्थकों में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया। कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

वार्ड संख्या 37 से 3483 मत प्राप्त कर गुड़िया देवी विजयी घोषित हुईं।

उन्हें निर्वाची पदाधिकारी श्री मनोज कुमार ने विजय प्रमाण पत्र प्रदान किया। गुड़िया देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शम्पत देवी को 1172 मतों के अंतर से पराजित किया। शम्पत देवी को कुल 1310 मत प्राप्त हुए। इस जीत के बाद समर्थकों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया। कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट