बिनोद बिहारी चौक पर मनाया गया रेजांगला अहीर शौर्य दिवस

Share This News

1962 के भारत-चीन युद्ध में शहीद अहीर सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान को किया गया याद, दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

धनबाद: वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांगला की धरती पर भारतीय सेना के अहीर जवानों द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में बुधवार को पूरे देश में रेजांगला अहीर शौर्य दिवस मनाया गया। इसी क्रम में धनबाद के बिनोद बिहारी चौक, बारामुड़ी खटाल के पास यादव समाज की ओर से शौर्य दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम का आयोजन यादव चेतना मंच के तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने रेजांगला युद्ध के वीर शहीदों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही वक्ताओं ने रेजांगला युद्ध के गौरवशाली इतिहास, अहीर सैनिकों की अद्वितीय वीरता और देश की रक्षा के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि रेजांगला के वीर सैनिकों का शौर्य और बलिदान भारतीय सैन्य इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उनकी वीरता आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा, साहस और देशभक्ति की प्रेरणा देती रहेगी।

मौके पर संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल यादव, केंद्रीय सचिव महेश यादव, कमलदेव यादव, महु यादव, सत्येंद्र कुमार, सुरेंद्र यादव, डब्लू यादव, प्रधान यादव, बसंत कुमार यादव, किशोरी यादव,पवन यादव एवं डॉ. दिलीप कुमार यादव सहित यादव समाज के कई लोग उपस्थित थे।

Leave a comment