धनबाद रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अवसर पर चला व्यापक स्वच्छता अभियान |

Share This News

धनबाद: 15.10.26

‘स्वच्छता पखवाड़ा-2026’ एवं SCDPM 6.0 के अंतर्गत धनबाद रेल मंडल में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है | इस दौरान आज मंडल के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों एवं रेल परिसर में विशेष साफ-सफाई की गई | अभियान के तहत स्टेशनों पर गहन सफाई कर पान-गुटखे के दागों को हटाया गया तथा कार्यस्थलों में, फाइलों के रखरखाव और शौचालयों की विशेष सफाई पर जोर दिया गया | साथ ही, जनसंवाद के माध्यम से यात्रियों एवं आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थानों पर डालने और रेल परिसरों को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की गई |

Leave a comment