स्वच्छता पखवाड़ा एवं SCDPM 6.0 के तहत धनबाद रेल मंडल में व्यापक स्वच्छता अभियान |

Share This News

धनबाद: 14.10.26

आज ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2026’ के चौदहवें दिन एवं SCDPM 6.0 के अंतर्गत धनबाद रेल मंडल में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया | इसके तहत मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं रेल परिसरों में विशेष साफ-सफाई की गई। अभियान के दौरान नालियों की गहन सफाई कर कचरा एवं गाद हटाई गई तथा आवश्यकतानुसार कीटाणुनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया | साथ ही, झाड़ियों की छंटाई कर सूखे एवं गीले कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित किया गया | इसके अतिरिक्त, यात्रियों के साथ जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2026 (SWM-2026) के प्रति जागरूक किया गया | इस दौरान यात्रियों से गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, कचरे का उचित निस्तारण करने तथा सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की गई |

Leave a comment