धनबाद:महाराष्ट्र प्रदेश के अंतर्गत वर्धा जिले के आर्वी गाॅव में जन्में भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगडी़ जी की 22वीं पूण्यतिथि पर आज 14 अक्टुवर 2026 को पूरे भारत वर्ष में इनके निर्वाण को समाजिक समरस्ता दिवस के रूप में धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ(भामसंघ) द्वारा भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के कोलियरी/शाखाओं में संगोष्ठी/सम्मान समारोह के कार्यक्रम का आयोजन संघ कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई।
साथ ही भारतीय मजदूर संघ धनबाद जिला के नेत्रृत्व में संघ कार्यालय विश्वकर्मा भवन धनबाद में भामसंघ से संबंधित जिला में कार्यरत युनियनों के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पांजली अर्पित किया गया जिसमें धर्मजीत चैधरी मंत्री भामसंघ धनबाद जिला, नवनीत कुमार सिंह सह मंत्री भामसंघ धनबाद जिला, ओम कुमार सिंह कार्यसमिति सदस्य भामसंघ झा.प्रदेश, रमेश कुमार चैवे कार्यसमिति सदस्य भामसंघ झा प्रदेश, सीवी प्रसाद, अनील कुमार, विपीन कुमार, कृष्णा कुमार राय, दिलीप कुमार महतो, मनोज साव आदि उपस्थित थें।
इसी क्रम में धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ(भामसंघ) के द्वारा दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की 22वीं पुण्यतिथि को समरसता दिवस के रूप में मतारी रेलवे स्टेशन से सटे आदिवासी बस्ती फुटबाॅल ग्राउंड, पाकेरबेडा में समाजिक समरसता के रूप में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही सर्वजन भोजन कर फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रों एवं शाखाओं से सैकड़ो कार्यकर्तागण उपस्थित हुये।
संघ के महामंत्री उमेश कुमार सिंह ने बताया कि श्रधेय दत्तोपंत ठेंगडी़ ने ही 23 जुलाई 1955 को भामसंघ की स्थापना की थी। आज उन्हीं के मार्ग पर चलकर राष्ट्र हित्, उद्योग हित् एवं मजदूर हित् को सर्वोपरी मानकर अपना सफर शुन्य से सुरू कर लगभग 71 वर्षों के अन्तराल में तमाम केन्द्रीय श्रमिक संगठनों को छोड़ते हुय देश का सबसे बडा़ श्रम संगठन बना और शून्य से शिखर तक पहुॅंच गया। ठेंगडी़ जी वर्षों तक RSS के प्रचारक भी रहें। उन्होंने भामसं के स्थापना के अलावा भारतीय किसान संघ, समाजिक समरसता, सर्वपंथ समादर मंच, पर्यावरण मंच की भी स्थापना की थी। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद , संस्कार भारती के भी संस्थापक भी रहें हैं। श्रद्धेय ठेंगडी़ जी का जन्म 10 नवम्वर 1920 को महाराष्ट्र के वर्घा जिला में हुई तथा इनके मृत्यु/महानिर्वाण 14 अक्टुवर 2014 को हुई थी।
संघ के अध्यक्ष मुरारी ताॅंती ने जानकारी दिया कि आज दिनांक 14 अक्टुवर 2026 को भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक श्रद्धेय दतोपंत ठेंगडी़जी के 22वीं पुण्यतिथि ‘‘समरसता दिवस’’ के पावन अवसर पर धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ(भामसंघ) द्वारा भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के कोलियरी/शाखाओं में संघ कार्यकर्ताओं द्वारा सभा/संगोष्ठी का आयोजन कर ठेंगड़ी जी की तस्वीर पर माल्यापर्ण सह श्रधांजली अर्पित की गई और इनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया ।
जिला मंत्री धर्मजीत चौधरी ने कहा कि श्रद्धेय ठेंगडी़ जी प्रचारक के रूप में कार्य प्रारंभ किया तथा भारत में अपने विचारधारा के अनुरूप श्रमिक संगठन होना चाहिए तो उन्होंने गुरूजी के निर्देष पर ‘‘स्वतंत्रता हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है’’ की घोषणा करने वाले लोकमान्य गंगाधर तिलक के जन्मदिन के पावन अवसर 23 जुलाई 1955 को 50 रिक्सा चालक के साथ भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की और सभी श्रम संगठनों को छोड़ धीरे-धीरे भारत वर्ष का नम्वर 1 का श्रम संगठन का स्थान प्राप्त किया।
वक्ताओं ने कहा कि ऐसे श्रद्धेय दतोपंथ ठेगडी़ जिस उद्देष्य से मजदूर क्षेत्र में कार्य प्रारंभ किया उस उदृदेष्य की प्राप्ती की ओर हमें आगे बढना है इसके लिए सभी क्षेत्रों में मजदूर संगठन को ताकतवर बनाना होगा। श्रद्धेय ठेंगडी़ जी हमेंसा कार्यकर्ताओं को अखण्ड सावधान रहने का बात कही है यदि मजदूर संगठन कमजोर हुआ तो सरकार अपनी मनमानी से वाज नही आयेगी। श्रद्धेय ठेंगड़ी जी अव्रिशांत एवं ध्ययेनिष्ठ जीवन से स्फुर्ती लेकर आज एक विशाल कारवा चल रहा है। वही दिन दुर नही जिस दिन भारत का मजदूर विदेषी नेतृत्व से मुक्त होकर राष्ट्रीय नेतृत्व में अपने अधिकारीयों की लडा़ई लड़ता हुआ अपने स्वत्व को प्राप्त करेगा और संतुष्ट, सुखी तथा सम्मानित जीवन व्यतीत करते हुये भारत माता की सेवा में अपना सर्वस्थ निछावर कर देगा एवं अन्य व्यक्ताओं द्वारा उनके वताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
मौके पर के.के.सिंह मंत्री अ.भा.ख.म.संघ, भारतीय मजदूर संघ बोकारो जिला का अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी, मंत्री अवधेश रॉय वहीं धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ की ओर से शुशील कुमार सिंह, एस.के.मिश्रा, भौंमिक महतो, राजलाल यादब के साथ-साथ बीसीसीएल के क्षेत्रों से अमरेश चौधरी, राजेश मंडल, राजू कुमार,रामाशीष राम, गुण बहादुर, बी एन झा, क्षेत्रीय एवं शाखा के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति हुई। ऊक्त कार्यक्रम धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ बरोरा क्षेत्र के बरिष्ठ कार्यकर्ता सह उपाध्यक्ष नंदू राम एवं इनके सहयोगी दिप्तो कुमार, विक्की कुमार, शिवलाल किस्कू, देबू टुडू के देख-रेख में संम्पन्न हुआ मंच का संचालन संघ के संयुक्त महामंत्री भौमिक महतो द्वारा किया गया।