सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।

Share This News

नमस्कार, कुसुम न्यूज़ में आपका स्वागत है।

हेलीकॉप्टर से बाढ़ पीड़ितों के बीच सूखा राशन गिराया जा रहा था, इसी दौरान राहत सामग्री की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे के पूरे घटनाक्रम और राहत सामग्री गिराए जाने के दौरान बरती गई सावधानियों की भी जांच कर रही है।

“कुसुम न्यूज़ से सुंदर कुमार की खबर”

Leave a comment