धनबाद जिला में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन: पंचायतों ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त ग्राम’ बनाने का संकल्प

Share This News

भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तथा झारखंड महिला विकास समिति (महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार) के निर्देशानुसार, 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर धनबाद जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इन ग्राम सभाओं में ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर अपने-अपने गांवों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति से पूरी तरह मुक्त करने का दृढ़ संकल्प लिया।  

इस अवसर पर आयोजित ‘बाल विवाह मुक्त भारत – शपथ ग्रहण समारोह’ में पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडल की सदस्यों, फ्रंटलाइन वर्कर्स एवं ग्रामीणों ने भाग लिया तथा बाल विवाह के पूर्ण उन्मूलन और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सुरक्षा की शपथ ली। जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए धनबाद जिले के शत-प्रतिशत गांवों को ‘बाल विवाह मुक्त ग्राम’ बनाना है। 

Leave a comment