Breaking News

रक्तदाताओं के सम्मान से बढ़ेगा समाज में रक्तदान का उत्साह

Share This News

उत्कृष्ट योगदान देने वाले रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, शॉल व पौधा देकर किया सम्मानित

धनबाद: मानव अधिकार फोरम, एस जे ए एस हॉस्पिटल एवं पंजाब एंड सिंध बैंक के संयुक्त तत्वावधान में वासेपुर के निशात नगर स्थित समाजसेवी मुख्तार खान के आवास पर रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के मुख्य सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, युवा नेता दिनेश महतो, प्रसिद्ध समाजसेवी कुंभनाथ सिंह एवं श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह उपस्थित रहे। आयोजकों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया।
समारोह में अतिथियों ने सैकड़ों रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले इरशाद आलम, बेनजीर परवीन, रवि सिंह, रवि शेखर, रवि निषाद, हाजी जमीर आरिफ समेत अन्य लोगों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, शॉल एवं पौधा देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने सभी सम्मानित रक्तदाताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए रक्तदान जैसे मानवीय कार्य को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने आयोजन की भी सराहना की।
इस अवसर पर अनंत कुमार, रजनीश कुमार, आमिश खान, रीता चौधरी, दुर्गा झा, इरफान आलम समेत बड़ी संख्या में रक्तदाता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मानव अधिकार फोरम झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुदिष्ट कुमार, महासचिव मुख्तार खान, महिला प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह, धनबाद जिलाध्यक्ष संगीत सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता हाजी जमीर आरिफ, नुमान अरबाज खान, मनव्वर अख्तर एवं शाकिर अंसारी सहित अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a comment