Breaking News

बैंकमोड़ से सरायढेला बिग बाजार तक सड़क पर बढ़ता ट्रैफिक जाम

Share This News

अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनता जा रहा है। जाम की एक बड़ी वजह सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़ी की जा रही गाड़ियां बताई जा रही हैं। आरोप है कि कई जगहों पर पार्किंग के लिए बनाए गए बेसमेंट का इस्तेमाल पार्किंग के बजाय अन्य कार्यों के लिए किया जा रहा है, जिसके कारण वाहन सड़क पर ही पार्क किए जा रहे हैं।
सड़क के दोनों ओर वाहनों की अनियमित पार्किंग से सड़क की चौड़ाई लगातार कम हो जाती है और व्यस्त समय में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। बैंकमोड़ से सरायढेला तक आने-जाने वाले लोगों को अक्सर जाम में फंसना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर बेसमेंट पार्किंग का सही तरीके से इस्तेमाल हो और सड़क पर अवैध या बेतरतीब पार्किंग पर सख्ती की जाए, तो ट्रैफिक व्यवस्था में काफी सुधार हो सकता है।
वहीं, इस पूरे मामले को लेकर नगर निगम की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। आखिर बेसमेंट पार्किंग का इस्तेमाल किस तरह हो रहा है और सड़क पर लगातार हो रही पार्किंग पर जिम्मेदार विभाग की नजर क्यों नहीं है, यह बड़ा सवाल है।
देखिए बैंकमोड़ से सरायढेला बिग बाजार तक ट्रैफिक जाम की जमीनी हकीकत और पार्किंग व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों पर कुंवर अभिषेक सिंह की खास रिपोर्ट।

कुसुम न्यूज़ से सुंदर कुमार की खबर

Leave a comment