Breaking News

धनबाद फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव 2 अक्टूबर को

Share This News

धनबाद:- धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन (पंजीकृत : ESTD 2012) की वार्षिक आम बैठक एवं द्विवार्षिक चुनाव दिनांक 02 अक्टूबर 2026, दिन शुक्रवार को बैंक मोड़ स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स हॉल, धनबाद में आयोजित की जा रही है।

बैठक में निष्पक्ष चुनाव के द्वारा एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा। इस हेतु तीन पदों पर नामांकन दाखिल किया गया है।

नामांकन विवरण इस प्रकार है :-

  1. अध्यक्ष पद हेतु – श्री मनीष शाह
  2. सचिव पद हेतु – श्री सूरज कुमार रवानी एवं श्री रंजीत जायसवाल
  3. कोषाध्यक्ष पद हेतु – श्री प्रकाश कुमार एवं श्री ब्रजेश कुमार झा

चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु संगठन से पर्यवेक्षक के रूप में श्री अभिजीत भट्टाचार्य, श्री मृत्युंजय प्रसाद, श्री सुभाष सरावगी एवं संजय कुमार की नियुक्ति की गई है।

यह चुनाव BMCC के पदाधिकारी श्री प्रमोद कुमार गोयल एवं श्री संदीप मुखर्जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा।
चुनाव के पश्चात विजयी पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र दिया जाएगा तथा वे धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन के अगले कार्यकाल 2026- 28 के लिए पदस्थापित होंगे।

Leave a comment