बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए आज एचई स्कूल हीरापुर में सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान बच्चों को सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट देकर तथा सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाकर जागरूक किया गया। मोटरयान निरीक्षक श्री शुभम कुमार तथा सड़क सुरक्षा प्रबंधक श्री सुनील कुमार ने सड़क दुर्घटना से होने वाली समस्याओं के बारे मे अवगत कराते हुए बच्चों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया।