दुर्गा पूजा प्रीव्यू पास से जुड़ी कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच, रिश्तेदारों और करीबी कारोबारी के ठिकानों पर भी कार्रवाई
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के कासबा स्थित घर समेत कोलकाता और आसपास के कई इलाकों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को तलाशी अभियान चलाया। रिपोर्टों के अनुसार, ED की टीम ने उनके रिश्तेदारों और एक करीबी कारोबारी से जुड़े परिसरों पर भी तलाशी ली।
ED की यह कार्रवाई दुर्गा पूजा के कथित ‘प्रीव्यू शो’ पास की बिक्री और UNESCO के नाम व लोगो के कथित इस्तेमाल से जुड़े मामले में की जा रही है। जांच एजेंसी संबंधित संस्था, पैसों के लेन-देन और जरूरी दस्तावेजों की जांच कर रही है।
कासबा स्थित आवास पर तलाशी के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किया गया। अलग-अलग जगहों पर ED की टीमें दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच करती नजर आईं। हालांकि, तलाशी के दौरान क्या-क्या मिला, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
ED की तलाशी पूरी होने और जांच से जुड़े दस्तावेज सामने आने के बाद ही मामले में वित्तीय लेन-देन और अन्य तथ्यों की स्थिति साफ हो सकेगी।
कुसुम न्यूज़ से सुंदर कुमार की खबर