Breaking News

गेतलसूद डैम के दो रेडियल गेट खुले, हुंडरू-जोन्हा और सीता फॉल उफान पर

Share This News

लगातार बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की

रांची: झारखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण कई डैम का जलस्तर बढ़ गया है। रांची के गेतलसूद डैम के दो रेडियल गेट खोले जाने के बाद हुंडरू फॉल, जोन्हा फॉल और सीता फॉल में पानी का बहाव तेज हो गया है।

जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। संबंधित बीडीओ और सीओ के साथ पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। पर्यटकों को खतरनाक स्थानों तक जाने से रोकने के लिए संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग की गई है।

पर्यटक मित्रों की तैनाती .

प्रशासन की ओर से हुंडरू, जोन्हा और सीता फॉल जैसे पर्यटन स्थलों पर पर्यटक मित्रों की तैनाती भी की गई है।

लगातार बारिश और बढ़े जलस्तर के बीच प्रशासन पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहा है।

“कुसुम न्यूज़ से सुंदर कुमार की रिपोर्ट”।

Leave a comment