फर्स्ट मोबाइल का मेयर संजीव सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन

Share This News

धनबाद: मुरली नगर, सरायढेला में शनिवार को फर्स्ट मोबाइल मोबाइल रिपेयरिंग हार्डवेयर एंड सॉफ्टवेयर प्रतिष्ठान का शुभारंभ हुआ। धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक अतुल पांडे और बंसी कुमार ने मेयर को अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
उद्घाटन के बाद मेयर संजीव सिंह ने प्रतिष्ठान का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि फर्स्ट मोबाइल में विभिन्न ब्रांड के मोबाइल उपलब्ध हैं। ग्राहकों की सुविधा के लिए मोबाइल एक्सचेंज, त्वरित रिपेयरिंग तथा मोबाइल खरीद और रिपेयरिंग के लिए होम सर्विस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालकों को धनबादवासियों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के लिए शुभकामनाएं दीं।
संचालक अतुल पांडे और बंसी कुमार ने बताया कि प्रतिष्ठान में एप्पल, ओप्पो, वीवो, सैमसंग, मोटोरोला, रियलमी, वनप्लस, लावा और पिक्सल समेत विभिन्न प्रमुख ब्रांडों के मोबाइल उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि ग्राहकों के लिए नए मोबाइल की खरीद पर सीमित अवधि के लिए विशेष डिस्काउंट की सुविधा भी दी जा रही है।

Leave a comment