जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार शुक्रवार को समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री संजय कुमार झा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित मामलों के त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनता दरबार में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान करने, आरटीई एक्ट के तहत नामांकन करने, अवैध निर्माण करने, झूठी प्राथमिक दर्ज करने सहित अन्य मामले आए।

जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Leave a comment