महाप्रबंधक ने हाजीपुर स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे स्टेशन पुनर्विकास कार्य की प्रगति की समीक्षा की तथा उच्च गुणवत्तायुक्त निर्माण कार्य एवं उन्नत यात्री सुविधा की उपलब्धता पर विशेष बल देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
विदित हो कि स्टेशन पुनर्विकास योजना के माध्यम से स्टेशनों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। यात्री सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक प्रतीक्षालय, बेहतर प्लेटफॉर्म सुविधाओं, सुगम आवागमन, स्वच्छता एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र से जुड़े विकास कार्य यात्रियों को नया अनुभव प्रदान करेगा ।
निरीक्षण के दौरान सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे ।