54 तरह के डोसा समेत साउथ इंडियन, नॉर्थ इंडियन और चाइनीज व्यंजनों का मिलेगा स्वाद
देश में 22 शाखाओं के बाद धनबाद बना 23वां सेंटर
धनबाद : बिहार बिनोद बिहारी चौक के समीप स्थित सम्राट मेगा मार्ट के फर्स्ट फ्लोर पर सोमवार को ‘श्री भोजनम’ रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। झरिया विधायक रागिनी सिंह ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। इस दौरान अतिथियों एवं ग्राहकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर रेस्टोरेंट की शुरुआत की। विधायक रागिनी सिंह ने कहा इस तरह का शानदार फैमिली रेस्टोरेंट खुलने से लोग श्री भोजनम का फेमस व्यंजन सपरिवार व्यंजन का लुफ्त उठा सकेंगे। मैं फ्रेंचाइजी रूबी सांकृत्यायन को श्री भोजनाम के लजीज जायकेदार स्वादिष्ट भोजन धनबाद वाशियो को उपलब्ध कराने के लिए बधाई देती हूं।
उद्घाटन के मौके पर रेस्टोरेंट के संचालक रूबी सांकृत्यायन, डॉ राजेंद्र राज,जनरल मैनेजर सुनील भार्गव, रमा सिन्हा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जनरल मैनेजर सुनील भार्गव ने बताया कि ‘श्री भोजनम’ को ग्राहकों को ऑथेंटिक साउथ इंडियन, नॉर्थ इंडियन और चाइनीज व्यंजनों का स्वाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न शहरों में ‘श्री भोजनम’ की 22 शाखाएं संचालित हो रही हैं। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई शहरों में इसकी शाखाएं हैं। धनबाद में खुली शाखा देश की 23वीं शाखा है।
रेस्टोरेंट में 54 तरह के डोसा, विभिन्न प्रकार की इडली, वड़ा समेत कई तरह के साउथ इंडियन व्यंजन उपलब्ध होंगे। इसके अलावा इंडियन और चाइनीज फूड की भी विस्तृत रेंज ग्राहकों को परोसी जाएगी। ग्राहकों की पसंद और ऑर्डर के अनुसार विभिन्न स्वादिष्ट एवं लजीज व्यंजन तैयार किए जाएंगे। रेस्टोरेंट में मॉकटेल काउंटर की भी विशेष व्यवस्था की गई है।
सुनील भार्गव ने बताया कि रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी, कॉन्फ्रेंसिंग और गेट-टुगेदर जैसे आयोजनों के लिए भी विशेष व्यवस्था उपलब्ध है। ग्राहकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन ऑर्डर की सुविधा भी शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वाद के साथ उत्कृष्ट हॉस्पिटैलिटी उपलब्ध कराना ‘श्री भोजनम’ की प्राथमिकता है।
डॉ राजेंद्र राज ने बताया कि झारखंड में जल्द ही ‘श्री भोजनम’ की तीन और शाखाएं खोलने की योजना है। रेस्टोरेंट के शुभारंभ के मौके पर बड़ी संख्या में अतिथि एवं ग्राहक उपस्थित रहे।
कुसुम न्यूज से सुंदर की रिपोर्ट