Breaking News

उप विकास आयुक्त ने किया पॉलिटेक्निक परीक्षा केंद्र का भ्रमण

Share This News

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत 12 श्रेणियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए रविवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उप विकास आयुक्त ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली में एएनएम, ब्लॉक डाटा मैनेजर, रेडियोग्राफर, फार्मासिस्ट, वीबीडी टेक्निकल सुपरवाइजर, लेबोरेटरी टक्नीशियन, ट्यूबरक्यूलोसिस हेल्थ विजिटर तथा सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर के पद के लिए परीक्षा ली जाएगी। जबकि द्वितीय पाली में स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लेबोरेटरी टेक्नीशियन एवं सुपरवाइजर के पद के लिए परीक्षा ली जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Leave a comment