मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर सांसद ढुल्लू महतो ने दी श्रद्धांजलि

Share This News

धनबाद: झारखंड सरकार के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन का दुःखद समाचार मिलने पर धनबाद के सांसद श्री ढुल्लू महतो उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
सांसद ढुल्लू महतो ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में वे शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

कुसुम न्यूज से सुंदर की रिपोर्ट

Leave a comment