कोनैन कुरैशी का बीसीसीआई अंडर-25 इमर्जिंग इंडिया टीम में चयन

Share This News

धनबाद:प्रतिभाशाली क्रिकेटर कोनैन कुरैशी का चयन बीसीसीआई की अंडर-25 इमर्जिंग इंडिया टीम में हुआ है। झारखंड से इस टीम में चयनित होने वाले वे एकमात्र खिलाड़ी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) के पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।
डीसीए अध्यक्ष मनोज कुमार एवं महासचिव बिनय कुमार सिंह ने कहा कि कोनैन ने लगातार बेहतर प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। उन्होंने कोनैन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे जल्द ही भारतीय टीम की ब्लू जर्सी में नजर आएंगे।
टाटा क्रिकेट अकादमी के प्रशिक्षु रहे कोनैन लंबे समय से विभिन्न आयु वर्गों में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। उनके चयन पर डीसीए सलाहकार समिति के डॉ. इश्तियाक अहमद, एसएन सिंह, जेके नय्यर, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, रविजीत सिंह डांग, जावेद खान समेत उत्तम विश्वास, असित सहाय, सुनील कुमार, बीएच खान, डॉ. राजशेखर सिंह, संजीव राणा, द्वारिका तिवारी, सुधीर पांडेय, जितेंद्र कुमार सिंह, अभिजीत घोष, रत्नेश सिंह, दिनेश सिंह, राजेश पांडेय, प्रमोद सिंह, संजय कुमार एवं अन्य ने बधाई दी।

Leave a comment