धनबाद: शनिवार को धनबाद के बी.सी.सी.एल मुख्यालय कोयला भवन में बी.सी.सी.एल के सी.एम.डी मनोज कुमार अग्रवाल से जेडआरयूसीसी सदस्य एवं जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात कर बीसीसीएल एवं कोयला क्षेत्र के समग्र विकास के महत्वपूर्ण प्रयास के लिए धन्यवाद देते हुए पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। सीएमडी से पिंटु कुमार सिंह ने झरिया मास्टर प्लान की प्रगति,और धनबाद के कोयला क्षेत्रों में लोगों की सुविधाओं व आवश्यक विकास के लिए महत्वपूर्ण चर्चा की। साथ ही कोयला खदानों की सुरक्षा और अवैध खनन पर रोकथाम लगाने पर चर्चा हुई ।