खुशियों की उड़ान संस्था ने दुखहरनी मंदिर में खिचड़ी वितरण किया

Share This News

धनबाद :शनिवार को खुशियों की उड़ान संस्था के द्वारा झरिया के दुखहरनी मंदिर में सर्वप्रथम पहले सभी सदस्यों ने माता का पूजा अर्चना किया, उसके बाद खिचड़ी भोग का वितरण किया गया। संस्था की अध्यक्ष श् सरिता सिंह ने बताया कि विगत 4 वर्षों से यह संस्था चल रही है जो सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है और गरीब और असहाय लोगों की मदद भी करना हमारा मुख्य उद्देश्य है , वहीं संस्था की सचिव निहारिका सिंह ने बताया कि हमारी संस्था ने बहुत से सामाजिक कार्य किए हैं जैसे ब्लड डोनेशन ,गरीब लड़कियों का शादी, गरीब लोगों का आर्थिक मदद करना,उन्होंने यह भी बताया कि ब्लड डोनेशन करने के लिए हम लोग को नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।इस मौके पर संस्था की सभी गणमान्य महिला उपस्थित थी।

Leave a comment