आज दिनांक 09.07.26 को मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र द्वारा सोनारडीह, नॉर्थ उरीमारी एफ एम सी परियोजना एवं शिवपुर साइडिंग का निरीक्षण किया गया | निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोयला लदान कार्यों, उपलब्ध अवसंरचना एवं परिचालन व्यवस्था का जायजा लेते हुए माल लदान क्षमता बढ़ाने, रेक टर्नअराउंड समय में कमी लाने तथा परिचालन दक्षता में सुधार के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए | साथ ही उन्होंने नॉर्थ उरीमारी कोल माइंस कार्यालय एवं शिवपुर साइडिंग का निरीक्षण कर रेलवे एवं संबंधित एजेंसियों के मध्य बेहतर समन्वय के माध्यम से कोयला परिवहन को और अधिक सुगम, सुरक्षित एवं प्रभावी बनाने पर बल दिया | निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मार्ग में स्थित विभिन्न साइडिंगों एवं रेल अवसंरचनाओं का भी अवलोकन किया | इस अवसर पर कोल इंडिया लिमिटेड,कोलकाता के वरीय सलाहकार (रेल) श्री सलिल कुमार झा सहित मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे |