13 राज्यों के जाने माने सांस्कृतिक व नाट्य मंच के कलाकार पेश करेंगे अपने अभिनय की प्रभावशाली प्रस्तुतियां
धनबाद : 10 वां ऑल इंडिया मल्टीलिंगुअल ड्रामा,डांस, ड्राइंग एंड म्यूजिक कंपटीशन फेस्टिवल ‘काला हीरा’ का आयोजन आगामी18 से 21 जुलाई तक कम्युनिटी हॉल, कोयला नगर में किया जाएगा। इसकी वृहद तैयारीयों को लेकर बैठक आयोजित की गई।काला हीरा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने बताया की चार दिवसीय काला हीरा कार्यक्रम में इस बार प्रथम दिन 18 जुलाई को पश्चिम बंगाल के कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक नृत्य एवं गायन कार्यक्रमों की दर्शनीय प्रस्तुति होगी। संध्या में नवल विहान साहित्य कला सांस्कृतिक मंच के द्वारा भव्य कवि सम्मेलन होगा। जिसमें हिंदी के कई प्रख्यात कवि अपनी दमदार प्रस्तुतियां देंगे। काला हीरा के मुख्य अतिथियों में बीसीसीएल सीएमडी मनोज अग्रवाल, विधायक राज सिन्हा, धनबाद मेयर संजीव सिंह झरिया विधायक रागिनी सिंह, 99 ग्रुप के डायरेक्टर महेश मोदी, विशिष्ट अतिथियों में ऑल इंडिया थिएटर काउंसिल के संरक्षक राजेंद्र बगेड़िया व अवधेश कुमार सिंह, एआईटीसी के महासचिव सतीश कुंदन, नेशनल कल्चरल प्रोग्रामर विधान चंद्र दास दास होंगे।साथ ही काला हीरा कार्यक्रम को सफल बनाने में धनबाद के नाट्य संस्था कला निकेतन के वशिष्ठ प्रसाद सिन्हा,आरोही नाट्य मंच की संजय भारद्वाज, अनुभूति एक एहसास की महासचिव सरसी चंद्रा, एआईटीसी के अशोक मानव, क्लब इंडिया के डायरेक्टर संतोष रजक की अपने टीम के साथ महत्वपूर्ण उपस्थित होगी। मुंबई से तरण बजाज कास्टिंग डायरेक्टर मौजूद रहेंगे जो नाना पाटेकर के मुख्य भूमिका में सूर्यदेव सिंह की जीवनी पर निर्माणाधीन वेब सीरीज में स्थानीय प्रतिभावान कलाकारों का चयन करेंगे।जमशेदपुर से मो. निजाम प्रेसिडेंट एआइटीसी, शिवलाल सागर एग्जीक्यूटिव मेंबर एआईटीसी झारखंड, अशोक शर्मा एग्जीक्यूटिव मेंबर राजस्थान , देशराज मीणा अलवर राजस्थान, ए बी मिश्रा एक्सक्यूटिव मेंबर एआईटीसी वाराणसी, मोनालिसा एक्ट्रेस वेस्ट बंगाल व विजय कुमार श्रीवास्तवा सीनियर आर्टिस्ट सिवान बिहार,जज के तौर पर उपस्थित रहेंगे। 4 दिनों के कार्यक्रम में दो दिन सांस्कृतिक कंपटीशन में नृत्य, गीत संगीत ड्राइंग पेंटिंग स्थानीय कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे, तीसरे और अंतिम दिन 13 राज्य से आए नाट्य मंचों द्वारा नाट्य की प्रस्तुति की जाएगी।
नाट्य मंचों में एमपी के आईटीएम नाट्य मंच, वेस्ट बंगाल के बांकुड़ा से जॉय की टीम, उड़ीसा से नटराज थियेटर गिरिडीह से तीन टीम कलासंगम, विरंग और महेश अमन की टीमें नाटक की प्रस्तुति करेंगे। गुजरात से दो डांस की टीमें में अपनी शानदार और मनमोहक प्रस्तुतियां पेश करेंगे । अंतिम दिन 21 जुलाई को सभी प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं एवं नाट्य विजेता टीमों में विजेता टीम एवं सर्वश्रेष्ठ कलाकारों घोषणा निर्णायक मंडली द्वारा की जाएगी और अतिथियों के द्वारा सभी को मेडल प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही स्थानीय कलाकारों को संदेश दिया कि काला हीरा में भाग लेने के लिए स्टील गेट स्थित न्यू बैंक कॉलोनी, शिव मंदिर के समीप अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद के मकान स्थित कार्यालय में संपर्क करें।बैठक में काला हीरा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, सचिव हेमंत कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष नरेश राय , महेंद्र गिरी शिवानी, ,संजय भारद्वाज, संतोष रजक उपस्थित थे।