Breaking News

उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्यम कैम ऑन सार्वजनिक खरीद का सत्यापन से संबंधित जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

Share This News

आज दिनांक 06.07.2026 को ज़िला उद्योग केंद्र, धनबाद में विषयगत उद्यम कैम ऑन सार्वजनिक खरीद का सत्यापन का जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में 35 उद्यमी ने भाग लिया ।

सर्वप्रथम श्री आदित्य चैधरी, ई0ओ0डी0बी0 प्रबंधक , जिला उद्योग केंद्र, धनबाद द्वारा उद्यमियों को विषयगत उद्यम कैम ऑन सार्वजनिक खरीद का सत्यापन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी एवं उन्होंने जिला उद्योग केन्द्र द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार के योजना जैसे पी०एम०ई०जी०पी०/पी०एम०विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।

डीडीएम नाबार्ड श्रीमती शिवांगी शुभम द्वारा नाबार्ड और खरीद से संबंधित जानकारी दी गई। श्री कैलाश चंद्र गोयल सचिव, फ्लोर मिल एसोसिएशन द्वारा उद्योग की स्थापना के संबंध में स्टार्ट अप इंडिया एवं सिंगल विंडो सिस्टम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमिता को बढ़ावा देना है ।

मुख्य अतिथि के रूप में डीडीएम नाबार्ड श्रीमती शिवांगी शुभम /श्री कैलाश चंद्र गोयल सचिव, फ्लोर मिल एसोसिएशन/ श्रीमति कुमारी नीलू जिला उद्यमी समन्वयक एवं प्रखंड उद्यमी समन्वयक, जिला उद्योग केन्द्र, धनबाद उपस्थित थे।

Leave a comment