Breaking News

6 लाख 40 हजार 892 ईएफ का वितरण

Share This News

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर 2026) के लिए एन्यूमरेशन फॉर्म (ईएफ) का वितरण जारी है।

इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि धनबाद जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में अब तक 6 लाख 40 हजार 892 मतदाताओं को ईएफ वितरित किया जा चुका है।

ईएफ वितरण की विधानसभा वार जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि ईएफ वितरण में टुंडी सबसे आगे है। जहाँ 1,43,928 ईएफ बांटे जा चुके हैं। वहीं दूसरे स्थान पर निरसा है। निरसा में 1,22,654 ईएफ का वितरण किया गया है। जबकि सिंदरी में 1,19,785 ईएफ का वितरण पूरा हो चुका है। वहीं धनबाद विधानसभा में 93,039, झरिया में 81,031 तथा बाघमारा में 80,455 ईएफ का वितरण किया गया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि ईएफ वितरण के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अपने-अपने विधानसभा में मतदान केंद्रों का भ्रमण कर रहे हैं, ताकि इस प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।

Leave a comment