Breaking News

रोहित–हिमांशु की जोड़ी ने जीता जमशेदपुर पिकलबॉल चैम्पियनशिप का डबल्स खिताब

Share This News

रोहित ने शानदार प्रदर्शन कर धनबाद का नाम रोशन किया: बी सुधीर

धनबाद /जमशेदपुर:जमशेदपुर में आयोजित पिकलबॉल चैम्पियनशिप के डबल्स वर्ग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में रोहित एवं हिमांशु की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आदित्य एवं राघव की जोड़ी को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। बता दे की डबल्स के विजेता रोहित धनबाद की बहुत ही प्रतिभावान खिलाड़ी है और हिमांशु पटना के खिलाड़ी है जिनका प्रदर्शन हमेशा उत्कृष्ट रहा हैं।

फाइनल मुकाबले में विजेता जोड़ी ने उत्कृष्ट खेल कौशल, बेहतर तालमेल और शानदार रणनीति का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में झारखंड पिकलबॉल एसोसिएशन के सचिव तथा उपाध्यक्ष ने विजेता जोड़ी रोहित एवं हिमांशु को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता जोड़ी आदित्य एवं राघव को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा कहा कि ऐसे आयोजन झारखंड में पिकलबॉल खेल के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

जमशेदपुर में आयोजित पिकलबॉल चैम्पियनशिप के डबल्स वर्ग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में रोहित एवं हिमांशु की जोड़ी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आदित्य एवं राघव की जोड़ी को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले में विजेता जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल, तकनीकी दक्षता और सटीक रणनीति का प्रदर्शन किया, जिससे मुकाबला अत्यंत प्रतिस्पर्धी और दर्शनीय रहा। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में झारखंड पिकलबॉल एसोसिएशन के सचिव प्रभात कुमार एवं उपाध्यक्ष बी.सुधीर ने विजेता जोड़ी रोहित एवं हिमांशु को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उपविजेता जोड़ी आदित्य एवं राघव को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल प्रदान किए गए।

इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन झारखंड में पिकलबॉल के विकास, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और उन्हें बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a comment