Breaking News

लोजपा के संस्थापक पद्म भूषण रामविलास पासवान की 80वां जयंती धूमधाम से मनाई गई

Share This News

धनबाद :रविवार को धनबाद परिसदन में लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक पद्म भूषण स्वः रामविलास पासवान कि 80 वां जयंती कार्यक्रम लोक जनशक्ति पार्टी धनबाद जिला अध्यक्ष दिलीष कुमार की अध्यक्षता में किया गया एवं कार्यकर्म के मुख्य अतिथि लोक जनशक्ति पार्टी (रा )के महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रही, जयंती कार्यक्रम में लोक के विचार धराओं पर कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी जिसमे रहे रामविलास पासवान जी के विचारधारा जो मुख्य रूप से “मैं उस घर दिया जलाने चला हूँ जहां सदियों से अंधेरा है। उनके जीवन में जिस विभाग में मंत्री रहे उस विभाग को बढ़ाने का काम किया ,प्रदेश एवं जिला के तमाम पदाधिकारीओं ने पार्टी की मजबूती एवं विस्तार करने का संकल्प लिया। पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने द्वारा कई पदाधिकारी मनोनीत किए गए जिस से पार्टी को मजबूती मिलेगी और साथ ही झारखंड लोजपा को मजबूत करने का संकल्प लिया गया ताकि आगामी चुनाव में झारखंड विधानसभा में अधिक से अधिक सीटें प्राप्त हो सके। जयंती कार्यक्रम में श्रीकांत पासवान राष्ट्रीय प्रधान महासचिव लेबर सेल, आशा राय प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, रामसेवक पासवान झारखंड प्रदेश सचिव, रूपमती राष्ट्रीय प्रधान महासचिव महिला सेल समेत मुन्ना पासवान, पुरुषोत्तम पासवान राजू रवानी, मुकेश पासवान सूरज कुमार बाल्मीकि, सुमित कुमार कुणाल पासवान, परशुराम पासवान अशोक पासवान के अलावा पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a comment