Breaking News

धनबाद जिला कांग्रेस बचाओ समिति ने संतोष सिंह को धनबाद जिलाध्यक्ष पद से हटाने की मांग की

Share This News

धनबाद /रांची :धनबाद जिला काँग्रेस बचाओ समिति का प्रतिनिधिमंडल काँग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह को पदमुक्त करने के लिए प्रदेश प्रभारी के राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से मिलकर जिलाध्यक्ष के पिछले और वर्तमान कारगुजारियों से अवगत कराया। प्रभारी ने उपस्थित काँग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बातों को गंभीरता से सुना। सभी नेताओं ने एक स्वर से जिलाध्यक्ष पद से संतोष सिंह को हटाने की मांग को दोहराया और कहा संतोष सिंह के जिलाध्यक्ष बनने के बाद से संगठन कमजोर हुआ है।काँग्रेस संस्कृति से जुड़े समर्थक और काँग्रेस मतदाता इस बात से हतप्रभ है और सवाल खड़ा कर रहे हैं कि जिनके अध्यक्षता काल में लोकसभा,विधानसभा,निकाय चुनाव में पराजय हुआ हो उन्हें पुनः अध्यक्ष बनाना कहीं से भी उचित नहीं है l प्रभारी ने प्रतिनिधिमण्डल को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
प्रतिनिधिमंडल में राजेश्वर सिंह यादव,रवीन्द्र वर्मा, राजकुमार महतो,संजय जायसवाल,हुमायूं राजा,अवधेश पासवान, पप्पु पासवान ,रवि रंजन सिंह डी एन यादव, मोइन अंसारी,अनिल साव, कामता पासवान, माला झा, सरयू प्रसाद, मो मुनौवर, इदु अंसारी ,अमर नाथ प्रसाद, भास्कर झा ,विन्ध्याचल यादव, जियाउल अंसारी, बनमाली गोप , राजू महतो, राजा कुमार सिंह, राहुल पांडे ,गणेश बाउरी,पवन कुमार पांडेय ,शाहरुख खान, नन्दन भुइयाँ ,अंकित सिंह आदि प्रमुख हैं।

Leave a comment