धनबाद :श्री श्री दुर्गा पूजा समिति न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी पूजा समिति के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नूतनडीह कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित कार्यालय में समिति के सदस्यों द्वारा उनको पगड़ी पहनाकर,अंग वस्त्र ओढाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया और इस वर्ष पूजा कैसे धूमधाम से मनाया जाए और उस विषय पर विशेष मंथन किया गया। साथ ही साथ समिति में नए सदस्यों को जोड़ने का भी विचार किया गया। इसके उपरांत अध्यक्ष ने कहा कि सभी सदस्यों के साथ मिलकर पंडाल की थीम और आकर्षक साज सज़्ज़ा व लाइट का प्रारूप क्या बनेगा इस पर विचार किया जाएगा। उदय प्रताप सिंह को सम्मानित सम्मानित करने में मुनेश्वर सिंह मुन्ना महासचिव, कार्यकारी अध्यक्ष रत्नेश सिंह, संजीव पांडे पिंटू , वरीय उपाध्यक्ष मो. गुलाम मुरस्लिन तम्मना, सहायक सचिव भोला शर्मा, जूनियर सचिव अंशुमन कुमार सिंह, सह कोषाध्यक्ष नितेश कुमार भोग इंचार्ज मधुकर अन्य लोग मौजूद थे।