धनबाद: जीवन ज्योति संस्थान, रोटरी क्लब ऑफ धनबाद और डीएलएसए (DLSA) धनबाद के संयुक्त तत्वावधान में कोयला नगर स्थित सीआईएसएफ ऑडिटोरियम में विशेष बच्चों के अभिभावकों के लिए एक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।
इस सत्र में बच्चों के पुनर्वास, शिक्षा और सरकारी योजनाओं पर चर्चा हुई। प्राचार्या अपर्णा दास ने अभिभावकों की शंकाओं का समाधान किया, जबकि श्री मयंक तुषार टोपनो और उनकी टीम ने कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। मौके पर जीवन ज्योति स्कूल के सचिव राजेश पारकेरिया और रोटरी क्लब धनबाद के अध्यक्ष व सचिव मुख्य रूप से उपस्थित थे।