धनबाद/बाघमारा: चिटाही धाम स्थित आयोजन स्थल पर गुरुवार को भक्ति संगीत की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। सुप्रसिद्ध भजन गायिका स्वाति मिश्रा की मधुर आवाज सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जैसे ही उन्होंने “राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी” गीत प्रस्तुत किया, श्रद्धालु भाव-विभोर होकर नाचने-झूमने लगे। पूरे पंडाल में भक्ति रस की अविरल धारा बहने लगी।,प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सराहे गए भजन को गाकर स्वाति मिश्रा ने भक्तों को किया भाव-विभोर
जैसे ही उन्होंने “राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी” भजन गाया, पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु झूमने लगे।इससे पूर्व, विधायक शत्रुघ्न महतो, सांसद ढुलू महतो की पत्नी सावित्री देवी एवं विधायक शत्रुघ्न महतो की पत्नी डोली देवी ने उन्हें अंगवस्त्र और बुके भेंट कर भव्य स्वागत किया।सावित्री देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सराहे गए गीत को गाकर स्वाति मिश्रा ने बाघमारा में भक्ति का अद्भुत माहौल बना दिया।
स्वाति मिश्रा ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और रामभक्ति के रस में सराबोर कर दिया। इस भव्य आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और देर रात तक भजन संध्या का आनंद लेते रहे।