धनबाद:हजारीबाग के वर्तमान महापौर अरविंद कुमार राणा हैं। उन्होंने हाल ही में हुए झारखंड निकाय चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, और उनके प्रयासों एवं कार्यों से हजारीबाग की अधिकतर लोग संतुष्ट हैं। अपने निजी कार्य से वे धनबाद पहुंचे, और धनबाद प्रेस क्लब में जाकर पत्रकारों से मिले ज़हाँ धनबाद प्रेस क्लब के पदाधिकारीओं एवं सदस्यों ने उनको पुष्पगुच्छ देकर स्वागत सम्मानित किया। महापौर ने मीडिया को बताया कि पत्रकार की तीसरी आंख होती है पत्रकार अगर तीसरी आंख से देखेंगे तो जन दिखेगा, सरकार भी दिखेगी और समाज भी दिखेगा। बताया कि धनबाद में पढ़ा हूं, पत्रकारिता सीखा हूं एवं यहां के सीनियर वरिष्ठ पत्रकारों को देखा है जिनसे पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक सरोकार सीखा है। और और आज उसे सीख के बदौलत पत्रकारिता से महापौर के पद पर पहुंचा हूं इसके लिए मैं सभी अपने सीनियर पत्रकारों को आभार देकर धन्यवाद देना चाहता हूं। पत्रकार भी चुनाव लड़ सकते हैं और समाज की विस्तृत रूप से सेव कर सकते हैं।पत्रकार सुरक्षा कानून के पक्ष में कहां की यह कानून अति आवश्यक है और पत्रकारों को भी अपनी गरिमा कायम रखने का संदेश दिया। कहा कि आने वाले समय में जो हालात है हर कोई पत्रकार बन रहा है यह चिंता का विषय है, मान सम्मान का विषय है इस पर हम सभी को विचार करना चाहिए। इस दौरान धनबाद प्रेस क्लब के महासचिव अजय प्रसाद,सचिव संजय चौरसिया, उपाध्यक्ष शरद चंद्र पांडे, वरीय उपाध्यक्ष शशि भूषण राय, उपाध्यक्ष प्रतीक पोपट एवं कार्यकारिणी सदस्य विपिन रजक ने गुच्छ देकर धनबाद प्रेस क्लब में उनका स्वागत किया । इस दौरान धनबाद प्रेस क्लब के काफी सदस्य मौजूद रहे।