धनबाद में महिला ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप तो आरोपी की पत्नी ने कहा षड्यंत्र, फिलहाल मामला पुलिस जांच के दायरे में

Share This News

धनबाद चासनाला साउथ कॉलोनी की रहने वाली एक महिला ने वहीं के रहने वाले जयप्रकाश राय पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. गाँधी सेवा सदन में प्रेस कॉन्फ्रेस के माध्यम से पीड़िता ने बताया कि ब्लैकमेल के विरुद्ध आरोपी के खिलाफ महिला थाना में कांड भी दर्ज करा चुकी हैं बावजूद जयप्रकाश राय एवं उनके लोगों द्वारा धमकाना एवं परेशान करने का सिलसिला कम नहीं हुआ. आरोपित लोग मुझे और मेरे बेटों पर लगातार भद्‌दी टिप्पणी के साथ धमकाते रहते है यह कहकर कि पुलिस उनका कुछ बिगाड़ नहीं सकती. कोर्ट से जमानत याचिका खारिज भी हो चुका है फिर भी आरोपी खुलेआम चासनला मे घुम रहे है और परिवार का जीना मुस्किल कर रखा है.वही मामले में दुसरे पक्ष यानी की आरोपी जयप्रकाश राय की पत्नी ने भी विडियो जारी का कहा की मामला हाइवा गाड़ी के लेन देन जुड़ा है । उनके पति द्वारा पिडीता के पति ने नाम कर हाइवा गाड़ी खरीदी गयी थी ।जब अपना गाडी उनसे मांगा गया तो जयप्रकाश राय और उनके भाई और बेटे के खालाफ झुठा मुकदमा दर्ज करवाया गया है मामले में जिले के वरिय पुलिस अधिकारियों को भी जांच कर उचीत कार्यवाही के लिए आवेदन दिया गया है । महीला के पुत्रों का नाम चासनाला में ट्रांसपोर्ट हत्या कांड से भी जूड़ा है जिसके वजह से महीला द्वारा लगातार जयप्रकाश राय को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है पुलिस निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करें

Leave a comment