Breaking News

ओल्ड एज होम में मदर्स डे पर वृद्ध माताओं को सम्मानित किया गया

Share This News

धनबाद :रविवार को लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम द्वारा संचालित ओल्ड एज होम, सबलपुर में निवास करने वाली सभी सम्मानित वृद्ध माताओं के संग मदर्स डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आश्रम में आश्रम लेने वाली सभी वृद्ध माताओं को सम्मानपूर्वक अंग वस्त्र से सम्मानित करने के बाद केक काट कर वितरित किया गया। आश्रम में सेवा के लिए पहुंचे लोगों के द्वारा स्नेहपूर्वक सभी को स्वादिष्ट भोजन वितरित किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रवि श्रीवास्तव, श्यामल दास, विश्वनाथ सरकार,अमरजीत पासवान, सोनी उपस्थित थे।आश्रम के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद गद्दी ने अतिथियों का स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a comment