धनबाद : भूली बस्ती रोड स्थित महतो मार्केट में शनिवार को झारखंड उच्च न्यायालय के युवा जूनियर अधिवक्ता कल्याण मिश्रा के नवीन विधि कार्यालय का विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड स्टेट बार काउंसिल (जेएसबीसी) के सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल कलाम रशीदी उपस्थित थे। उन्होंने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।अब्दुल कलाम रशीदी ने कहा कि विधि क्षेत्र में सेवा और समर्पण का भाव सबसे महत्वपूर्ण है। मुझे बेहद प्रसन्नता है कि कल्याण मिश्रा जैसे ऊर्जावान और कर्मठ युवा अधिवक्ता अब धनबाद के भूली क्षेत्र में अपनी सेवाएं विस्तार दे रहे हैं। एक अधिवक्ता का कार्यालय केवल एक कार्यस्थल नहीं, बल्कि न्याय की उम्मीद लेकर आने वाले हर व्यक्ति के लिए एक विश्वास का केंद्र होता है। मुझे पूरा भरोसा है कि कल्याण अपनी कानूनी विशेषज्ञता और ईमानदारी से न केवल समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने में मदद करेंगे, बल्कि झारखंड बार का नाम भी रोशन करेंगे। कार्यक्रम के अंत में युवा जूनियर अधिवक्ता कल्याण मिश्रा ने उपस्थित सभी अतिथियों और वरिष्ठों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं अपने मार्गदर्शक अब्दुल कलाम रशीदी और उन सभी वरिष्ठों एवं साथियों का हृदय से आभारी हूँ जिन्होंने आज अपनी गरिमामयी उपस्थिति से मुझे प्रोत्साहित किया। आप सभी का स्नेह और मार्गदर्शन ही मेरी इस नई शुरुआत की असली ताकत है। मौके पर भूली बस्ती ग्राम के पूर्व मुखिया काली महतो, समाजसेवक दीपक महतो, कृष्णा महतो, विजय नंद महतो, राकेश यादव, कृष्णा झा, आलोक सिंह, सौरभ महतो, प्रिंस तिवारी,दिव्य विकास सिंह,सुधाकर झा आदि मौजूद थे।