डीडीसी ने की लघु सिंचाई की योजनाओं की समीक्षा

Share This News

उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने आज लघु सिंचाई विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की। इसमें जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्य एजेंसियों को योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

बैठक में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट एवं राज्य सरकार से क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की गई। योजनाओं की वर्तमान स्थिति, प्रगति एवं कार्य निष्पादन से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उप विकास आयुक्त ने सभी अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप योजनाओं को समय पर पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

Leave a comment