दीपिका-रणवीर की डबल खुशखबरी: दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस, बेटी ‘दुआ’ का चेहरा भी पहली बार दिखाया!

Share This News

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल Deepika Padukone और Ranveer Singh ने एक बार फिर अपने फैंस के साथ खुशखबरी साझा की है।

19 अप्रैल को दोनों ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट के जरिए दूसरी बार पैरेंट्स बनने की जानकारी दी। इस पोस्ट की खास बात उनकी बेटी ‘दुआ’ की पहली झलक भी रही।

तस्वीर में छोटी दुआ एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आ रही है, जिसमें पॉजिटिव रिजल्ट दिख रहा है। इस प्यारे पल को देखकर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी कपल को जमकर बधाइयां दीं।

Parineeti Chopra, Bhumi Pednekar, Samantha Ruth Prabhu, Kiara Advani और Ananya Panday समेत कई सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि कुछ सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में इटली में शादी की थी, जो सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुई थी।

Leave a comment