प्राकृतिक आपदा के बाद फिर सजा धनबाद पुस्तक मेला, सातवें दिन उमड़ी भीड़

Share This News

धनबाद पुस्तक मेला के सातवें दिन एक बार फिर रौनक लौट आई। बीते दिन आई प्राकृतिक आपदा के बाद महज 24 घंटे के भीतर मेला प्रांगण को दोबारा सजा दिया गया, जिससे नई ऊर्जा और उत्साह के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

तेज आंधी और बारिश से हुए नुकसान के बावजूद सभी स्टॉल फिर से खुल गए और पुस्तक प्रेमियों व सांस्कृतिक दर्शकों की भीड़ मेले में उमड़ पड़ी। कम समय में पूरे प्रांगण को दोबारा सुसज्जित करने के लिए सजावट डेकोरेटर श्री दिनेश मंडल और दिलीप इलेक्ट्रिकल के श्री दिलीप बनर्जी की सराहना की जा रही है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य मलिका डांस ट्रूप के नन्हे बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया। वहीं सावनी मिश्रा, अनिक चटर्जी, अभिमान, भाग्यश्री और सुमंत्र ने अपनी गायकी से माहौल को संगीतमय बना दिया। साधना डांस अकादमी और नृतांजलि डांस ग्रुप ने भी शानदार प्रस्तुति दी।

पूरे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन सांस्कृतिक सचिव श्रीमती सुतापा सेनगुप्ता द्वारा किया गया।

आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेला पहुंचें, किताबों से जुड़ें और साहित्य व संस्कृति को बढ़ावा दें, क्योंकि किताबों से बेहतर दोस्त कोई नहीं होता।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment