धनबाद:पुटकी क्लब, धनबाद के सभागार में टाइगर फोर्स की एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावशाली बैठक अवधेश पासवान की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों पर ठोस रणनीति तैयार करना रहा।बैठक में उपस्थित प्रमुख वक्ताओ भोला साव, हमजला बिन हक़, कैलाश गुप्ता, अनूप साव, जयदेव , प्रेम महतो, दिनेश झा, गफ्फार अंसारी, रामप्रवेश दास, चंदन नंदी एवं विकास बजरंगी—ने संगठन की भूमिका, सामाजिक जिम्मेदारियों और वर्तमान चुनौतियों पर अपने विचार रखते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर बल दिया।कार्यक्रम का कुशल संचालन दिनेश रवानी द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विजय सिंह ने प्रस्तुत किया।इस अवसर पर संगठन के विस्तार को नई गति देते हुए ओम प्रकाश, राजू साव, विजय पासवान, बदल दास, विकास , बबलू, छोटू राम, धर्मेंद्र राम, महेंद्र यादव, रंजीत सिंह एवं बैजनाथ पासवान सहित कई लोगों ने टाइगर फोर्स की सदस्यता ग्रहण की। इससे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।
बैठक में निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा एवं सहमति बनी।असंगठित मजदूरों के अधिकारों की रक्षा को प्राथमिकता देना सरकारी कार्यों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध संगठित रूप से आवाज उठाना बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार कर मजबूत नेटवर्क तैयार करना
बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने की पहल महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर उन्हें सशक्त बनाना हर क्षेत्र में टाइगर फोर्स की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करना स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए जनआंदोलन खड़ा करना प्रखंड स्तर पर पानी की समस्या के स्थायी समाधान हेतु संघर्ष करना संगठन के विस्तार हेतु चुनाव या मनोनयन प्रक्रिया को शीघ्र लागू करना
बैठक को सफल बनाने में गुलाब डे, चंदन सिंह, विक्की रवानी, अजित पासवान, अनिल पासवान, सोनू हाड़ी, शुभम रवानी एवं रवि पासवान सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम का आयोजन धनबाद के माननीय सांसद ढुल्लू महतो के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।टाइगर फोर्स ने इस बैठक के माध्यम से स्पष्ट किया कि संगठन आने वाले समय में जनसमस्याओं के समाधान और सामाजिक न्याय के लिए और अधिक सशक्त रूप से कार्य करेगा।