ब्राह्मण समाज ने नव निर्वाचित मेयर संजीव सिंह को बधाई, शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया

Share This News

धनबाद: बुधवार को ब्राह्मण समाज श्रीराम पाण्डेय तथा मुकेश पाण्डेय के पहल में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी सुरेश चंद्र तिवारी की नेतृत्व में धनबाद नगर निगम में नव निर्वाचित महापौर संजीव सिंह को उनके आवास सिंह मेंशन में भगवान श्रीराम के प्रतिक धनुष वाण, पगड़ी, अंगवस्त्र एवं तुलसीदास कृत श्रीरामचरितमानस का एक प्रति देकर वैदिक रीति-रिवाज से मंत्रोच्चारण तथा माल्यार्पण कर स्वागत, अभिनन्दन, बधाई एवं आशीर्वाद दिया। ज्ञात रहे कि भगवान परशुराम जी भगवान श्रीराम जी को धनुष देकर कहा था की राम रमापति कर धेनु लेहु खेंचहु चाप मिटहुं संदेहु।”उसी तर्ज पर झारखण्ड राज्य के ऐतिहासिक रामराज्य मंदिर चिटाही धाम से संकल्पित धनुष-बाण आज ब्राह्मण समाज ने अपने शंसय को मिटाने हेतु नव निर्वाचित महापौर संजीव सिंह को सोंप कर अपने सामाजिक हितों के प्रति शंसय को मिटाने हेतु आस्वस्त हुए।मौके पर सत्येंद्र प्रकाश पाण्डेय, प्रमोद कुमार दूबे,द्रेवेंद्र कुमार उपाध्याय, श्रीनाथ तिवारी, सुशील कुमार मिश्रा,राजीव रंजन त्रिवेदी, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी,नयन कुमार चौबे,देवेश मिश्रा,अजीत ओझा, रविन्द्र शुक्ला आदी उपस्थित हुए

Leave a comment