झारखंड मैदान हीरापुर में सकल हिंदू समाज का 17 मार्च को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

Share This News

धनबाद: सोमवार 16 मार्च को हिरापूर,झारखंड मैदान स्थित होटल प्रियांशी में सकल हिन्दू समाज ने प्रेस वार्ता कर मंगलवार 17 मार्च को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के संदर्भ में जानकरी दी गई। कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप सिंह ने बताया कि 17 मार्च को हिरापूर स्थित झारखंड मैदान में संध्या 5 बजे से विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जात पात से हट कर समस्त हिन्दू समाज को एकजुट करना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत सेवाश्रम संघ धनबाद के स्वामी प्रयागआत्मा नन्द महाराज,
गायत्री परिवार के विभूति शरन,इस्कॉन के अचूत गुणाधाम दास,संघ के सामाजिक कार्यकर्ता राकेश लाल के द्वारा हिंदू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने हेतु सर्व हिंदू सनातन संस्कृति,सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के संदर्भ में उद्बोधन दिया जायेगा ।सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वन्दना की प्रस्तुती से की जायेगी। कार्यक्रम के दौरान झारखण्डी नृत्य वनवासी कलाकार के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की दर्शनीय प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम के उपरांत रात्री 8 बजे से भव्य भंडारा का कार्यक्रम रखा गया है। बैठक सह प्रेस वार्ता में कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप कुमार सिंह,सह संयोजक गोपाल प्रसाद सिंह, शशि भूषण श्रीवास्तव राजेश कुमार गुप्ता,रत्नेश कुमार संजय सेन गुप्त प्रद्युम्न गौतम, पप्पू सिन्हा आदी मौजूद थे।

Leave a comment