बीटीटी के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर ब्लॉक ट्रेनिंग टीम (बीटीटी) के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय के सभागार में किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त में सभी बीटीटी को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने, हर बात ध्यानपूर्वक सुनने तथा पूरी कार्यक्षमता से प्रशिक्षण प्राप्त करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करके सभी बीटीटी अपने प्रखंड में सहियाओं को प्रशिक्षित करेंगे। कहा स्वस्थ समाज के निर्माण में सहिया का महत्वपूर्ण योगदान है। वे महिला सशक्तिकरण और बच्चों तथा माता की बेहतर देखभाल कर सकती है। वंचित वर्ग तक पहुंच बना सकती है। इसलिए उनमें अच्छी नेतृत्व क्षमता होनी चाहिए।

कार्यक्रम में प्रसव-पूर्व गर्भवती महिला की देखभाल और जाँच, घर पर मुलाक़ात, माँ और शिशु की देखभाल, प्रसव के बाद की देखभाल, कुपोषण, सच्छता, विलेज हेल्थ न्यूट्रीशनल डे, अर्बन हेल्थ न्यूट्रीशनल डे, विभिन्न रजिस्टरों में एंट्री करना, सहिया एप का संचालन करना सहित अन्य विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, डीएमएफटी टीम लीडर श्री शैलेश तिवारी, एसटीटी श्री मनवर आलम, अर्बन डीपीसी श्री गौतम कुमार, रुरल डीपीसी श्रीमती रेखा सिंह के साथ सभी प्रखंड के बीटीटी मौजूद थे।

Leave a comment