यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पोत्तनूर-धनबाद के मध्य नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित परिचालन |

Share This News

धनबाद: 13.03.26

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पोत्तनूर-धनबाद के मध्य दिनांक 21.03.26 से पोत्तनूर स्टेशन से गाड़ी संख्या 16619 पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस एवं दिनांक 23.03.26 से धनबाद स्टेशन से गाड़ी संख्या 16620 धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन किया जायेगा | इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 08 कोच एवं साधारण श्रेणी के 11 कोच सहित कुल 22 कोच होंगे ।

Leave a comment