बम की धमकी के बाद धनबाद सिविल कोर्ट में सख्ती, डॉग स्क्वॉड टीम ने की सुरक्षा जांच

Share This News

धनबाद। पिछले दिनों धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद गुरुवार को एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर में सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान डॉग स्क्वॉड टीम की मदद से पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ली गई।

जांच के दौरान कोर्ट परिसर में खड़ी गाड़ियों को भी डॉग स्क्वॉड टीम द्वारा चेक किया गया। पुलिस टीम ने कोर्ट परिसर के विभिन्न हिस्सों में जाकर संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर डीएसपी डी.एन. बांका, धनबाद थाना प्रभारी समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती गई।

डीएसपी डी.एन. बांका ने बताया कि कुछ दिन पहले धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसी को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर एहतियातन डॉग स्क्वॉड की मदद से कोर्ट परिसर की जांच की जा रही है।

Leave a comment