धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 18 की पार्षद समीदा बीबी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर उठे विवाद ने अब नया रूप ले लिया है। इस मामले में पार्षद के पुत्र सद्दाम हुसैन सामने आए हैं और उन्होंने लगाए जा रहे आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए सद्दाम हुसैन ने कहा कि उनकी मां का जाति प्रमाण पत्र पूरी तरह वैध है और उसमें किसी तरह की गड़बड़ी नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन इस मामले की जांच करता है तो उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है, बल्कि वे जांच में पूरा सहयोग देंगे।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनीतिक कारणों से उनकी मां की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। बिना किसी पुख्ता प्रमाण के इस तरह के आरोप लगाना गलत है।
सद्दाम हुसैन ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस तरह के निराधार आरोप लगाकर बदनाम करने का प्रयास जारी रहा तो वे संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे और मानहानि का केस भी दर्ज कराया जाएगा।
अब इस पूरे मामले को लेकर लोगों की नजर प्रशासन की संभावित जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है।
