धनबाद- 10.03.26
यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पोत्तनूर-धनबाद के मध्य पोत्तनूर स्टेशन से गाड़ी संख्या 16619 पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस एवं धनबाद स्टेशन से गाड़ी संख्या 16620 धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन किया जायेगा l इस गाड़ी का विशेष उद्घाटन दिनांक 11.03.26 को पोत्तनूर स्टेशन से गाड़ी संख्या 06619 पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल के रूप में किया जाएगा l इसी प्रकार दिनांक 14.03.26 (शनिवार) को गाड़ी संख्या 03375 धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत स्पेशल धनबाद स्टेशन से 14:00 बजे रवाना होगी तथा दिनांक 16.03.26 (सोमवार) को पोत्तनूर स्टेशन पहुंचेगी |